Wednesday, 15 January 2020

दिलबर की याद में बे-चैन मेरा दिल है

दिलबर की याद में बे-चैन मेरा दिल है
सज़ा-ए-उल्फ़त है या वफ़ा का हासिल है

डूबे तो ठीक थे, निकले तो जल उठे हैं
दरिया-ए-इश्क़ का आतिश-मिज़ाज साहिल है

उल्फ़त की दास्ताँ सुन आया यक़ीन ये
राह-ए-मुहब्बत दिलबर बग़ैर मुश्किल है

नज़र-अंदाज़ हुआ जो निगाह-ए-यार से, तो
दुुनिया ही नहीं, दिल आप से भी ग़ाफ़िल है

मुजरिम बता दिया है क्या यार ने मुझे      
जो नाम पे मेरे बे-ज़ुबान महफ़िल है

सहरा से जो गुज़रे तो ख़याल-ए-क़ैस आया
उस दिल-ए-बिस्मिल का दिल आज भी क़ाइल है

बरसों रहा सफ़र में कौन उस की ख़ातिर
मिलने को आज उस से बे-क़रार मंज़िल है

#अमित_अब्र

22   22    22    22     22    2=22

    

No comments:

Post a Comment