Sunday, 5 January 2020

कर के रुस्वा मुझ को, वो भी पछताया होगा

कर के रुस्वा मुझ को, वो भी पछताया होगा
छुप कर ही सही, जनाज़े में मिरे आया होगा 

आया होगा ज़िक्र मिरा, जब ज़िक्र-ए-मुहब्बत में
हाल-ए-दिल अपना वो, ब-मुश्किल सब से छुपाया होगा

दूर हुए जो दस्तूर-ए-दुनिया की ब-दौलत हम
फिर नींद न आई हम को, वो भी न सो पाया होगा

हो के ग़ैर का तस्वीर हमारी जलायी होगी
यादों से मगर अपनी हम को न भुलाया होगा

ख़्वाब तो आते होंगे मेरे अक्सर उस को
ताबीरों ने भी पता मेरा उस को बताया होगा

अर्ज़-ए-दुनिया पे मुहब्बत के लिए, वो हिज्र में भी
दर्द भरे दिल से, गीत उल्फ़त के गाया होगा

गुज़र गया होगा दर्द-ए-दिल, जब हद से अपने
फिर दिल, हाल-ए-दिल पे अपने मुस्काया होगा

#अमित_अब्र

22          22      22      22   22    22  2 =26   


No comments:

Post a Comment